इराक़ और सीरिया में बड़े पैमाने पर हिंसात्मक कार्यवाहियों में लिप्त तकफ़ीरी आतंकवादी अब युद्धक विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम की वायु सेना के बचे कुचे कुछ विमान चालक आईएसआईएल के आतंकवादियों को यह ट्रेनिंग दे रहे हैं।
पूर्वी सीरिया के एक सैन्य अड्डे पर क़ब्ज़े के दौरान तीन युद्धक विमान आईएसआईएल के हाथ लग गए थे। इन्हीं विमानों द्वारा बासी पार्टी के यह पायलट आतंकवादियों को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी और अरब देशों के गठबंधन का दावा है कि उसके हवाई हमलों में आईएसआईएल की शक्ति को बहुत कम कर दिया गया है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि अमरीका और उसके घटक देशों की ख़ुफ़िया एजेंसियां जॉर्डन में तकफ़ीरी आतंकवादियों को पहले ही भारी हथियारों के इस्तेमाल और छापामार कार्यवाहियों का प्रशिक्षण देती रही हैं।
18 अक्टूबर 2014 - 19:26
समाचार कोड: 645254
इराक़ और सीरिया में बड़े पैमाने पर हिंसात्मक कार्यवाहियों में लिप्त तकफ़ीरी आतंकवादी अब युद्धक विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।